{"_id":"68eebb44df014e45df00414e","slug":"kathua-news-inter-zone-championship-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-125140-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अंतर-जोन योग प्रतियोगिता संपन्न, 70 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अंतर-जोन योग प्रतियोगिता संपन्न, 70 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह
Wed, 15 Oct 2025 02:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 15 Oct 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग में प्रतिभागीसंवाद
प्रतिभागियों ने योगासनों का प्रदर्शन कर दिया संतुलन और मानसिक एकाग्रता का परिचय
कठुआ। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग कठुआ की ओर से बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में अंतर-जोन जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में कठुआ जिले के विभिन्न जोनों से आए 70 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विभाग की योग विशेषज्ञ सुनीता वर्मा के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन करते हुए लचीलापन, संतुलन और मानसिक एकाग्रता का परिचय दिया। कार्यक्रम ने यह दर्शाया कि आज की युवा पीढ़ी स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आत्म-कल्याण के लिए योग को अपनाने के प्रति गंभीरता दिखा रही है।
जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुनील सिंह संब्याल की देखरेख में हुए आयोजन के दौरान लड़कों के अंडर-14 आयु वर्ग में विवेक ने पहला और मयान महाजन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी आयु की लड़कियों के मुकाबले में माधवी शर्मा पहले और तान्या देवी दूसरे स्थान पर रही। लड़कों के अंडर-17 आयु वर्ग में राघव मेहरा ने पहला और ललित कुमार दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी आयु की लड़कियों के मुकाबले में मोनाली पहले और उर्वशी दूसरे स्थान पर रही। लड़कों के अंडर-19 आयु वर्ग में हिमांशु शर्मा ने पहला और कृष सिंह दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि इसी आयु की लड़कियों के मुकाबले में अनमोल शर्मा पहले और तान्या दूसरे स्थान पर रही।