फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, infiltration

Kathua News: घुसपैठ की आशंका को लेकर आईबी से हाईवे और पहाड़ों तक हाई अलर्ट

Wed, 31 Dec 2025 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 31 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
kathua news, infiltration
कठुआ। भारत पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा घुसपैठ के लिहाज से बेहद संवेदनशील रही है। नए साल पर सुरक्षा एजेंसियों को पाकिस्तान से आतंकियों की घुसपैठ को लेकर लगातार इनपुट मिल रहे हैं। ऐसे में भारत पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा से लेकर जम्मू पठानकाेट हाईवे और जिले के पहाड़ी इलाकों में सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थानों पर भी सुरक्षा पहरा कड़ा किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुरक्षाबलों ने भारत पाक सीमा से सटे हीरानगर सेक्टर और पहाड़ी क्षेत्र लोहाई मल्हार के इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाए। उधर, घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सुरक्षाबलों ने घुसपैठ के संभावित रूटों पर भी निगरानी बढ़ा दी है। सुरक्षाबलों ने पहाड़ों को जाने वाले आतंकियों के पुराने सभी रूट सील कर दिए हैं। जगह जगह घात लगाई गई है। ऐसा अंदेशा है कि घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी के मौसम का आतंकी फायदा उठाने का प्रयास करना चाहते हैं। खूफिया सूत्रों के अनुसार तीन से चार आतंकियों का दल कठुआ जिले के पार पाकिस्तानी सीमा में घुसपैठ की तैयारी किए कई दिनों से बैठा है। खूफिया एजेंसियों को ऐसा भी अंदेशा है कि कठुआ जिले से भागकर पाकिस्तान में शरण लिए स्थानीय आतंकी के साथ पाकिस्तानी आतंकी जम्मू कश्मीर में घुसपैठ कर सकते हैं। ऐसे में निगरानी और भी कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed