फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, fishing banned news

Kathua News: मंझीरी पार्क से ढग्गर ब्रिज तक मछली पकड़ने पर लगे प्रतिबंध

Thu, 18 Sep 2025 01:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Thu, 18 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
kathua news, fishing banned news
कठुआ। बनी और कांथल गांव के नागरिकों ने एक सामूहिक बैठक कर प्रशासन से मंझीरी पार्क से ढग्गर पुल तक की नदी सीमा में मछली पकड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अपील की है।
विज्ञापन

प्रस्ताव में स्थानीय लोगों ने धार्मिक आस्था, पर्यावरणीय संतुलन और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा को लेकर चिंता जताई। स्थानीय समुदाय के अनुसार शक्ति माता मंदिर के नीचे बहने वाली नदी में पाई जाने वाली मछलियों को पवित्र माना जाता है। वर्षों से श्रद्धालु इन मछलियों को भोजन देते आए हैं जिससे यह परंपरा अब धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा बन चुकी है। लोगों का मानना है कि यह स्थान न केवल आध्यात्मिक महत्व रखता है।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि कुछ लोग रात के समय चोरी-छिपे मछली पकड़ने की गतिविधियों में संलिप्त हैं। इससे न केवल धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं, बल्कि नदी के पारिस्थितिकी तंत्र को भी नुकसान पहुंचता है। प्रस्ताव में तीन मुख्य सुझाव दिए गए हैं। पहला, मंझीरी पार्क से ढग्गर ब्रिज तक मछली पकड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। दूसरा, दोनों स्थानों पर सूचना बोर्ड लगाए जाएं, जिनमें स्पष्ट रूप से मछली पकड़ने पर रोक की जानकारी हो और तीसरा, पर्यटकों के लिए मछली फीडिंग केंद्र स्थापित किए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed