फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, education news

Kathua News: 54 फीसदी विद्यालयों को सुरक्षा ऑडिट प्रमाणन, 52 असुरक्षित

Wed, 17 Sep 2025 02:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 17 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
kathua news, education news
जिले में खुले सरकारी स्कूलसंवाद
असुरक्षित स्कूलों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने में जुटा शिक्षा विभाग
विज्ञापन


कठुआ। भारी बारिश और भूस्खलन से तीन सप्ताह तक बंद रहे सरकारी स्कूलों को खोलने का क्रम लगातार जारी है। सोमवार से शुरू हुई प्रक्रिया में हर दिन बढ़ोतरी हो रही है।
सक्षम प्राधिकारी से सुरक्षा ऑडिट प्रमाणन मिलते ही स्कूल खुलते जा रहे हैं। अब तक कुल 54 फीसदी स्कूलों को सुरक्षा ऑडिट प्रमाणन मिल चुका है। मुख्य शिक्षा अधिकारी राजीव अबरोल के अनुसार जिलेभर में 1200 सरकारी स्कूलों में से 650 स्कूलों को लोक निर्माण विभाग के सक्षम प्राधिकारी से सुरक्षा प्रमाणन मिल चुका है। इसमें से कुल 52 सरकारी को पूरे तरीके से असुरक्षित घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं असुरक्षित स्कूलों के लिए संबंधित जोनल शिक्षा अधिकारियों को वैकल्पिक जगह की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि सर्टिफिकेशन प्राप्त स्कूलों में ज्यादातर इमारतें सुरक्षित पाई गई हैं। कुछ स्कूलों के कमरों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है लेकिन शेष सुरक्षित कमरों से विद्यार्थियों की कक्षाएं आयोजित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समय तक ज्यादातर स्कूल इमारतों का सेफ्टी ऑडिट हो चुका है सक्षम प्राधिकारी से सर्टिफिकेशन का इंतजार है।
जैसे सर्टिफिकेशन आता जाएगा वैसे ही उन स्कूलों को खोलने का निर्देश दिया जाएगा। बता दें कि 24 अगस्त के बाद लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के बाद जिलेभर में ज्यादातर स्कूलों को बंद कर दिया था।

इसके बाद निदेशक स्कूल शिक्षा जम्मू और जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया था कि बिना सेफ्टी ऑडिट सर्टिफिकेशन के किसी भी स्कूल को नहीं खोला जाएगा। इसी कड़ी में बीते सोमवार को 500 से ज्यादा स्कूलों को खोलने का निर्देश जारी हुआ था जो लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed