{"_id":"68f2ac00358f82da7e090efe","slug":"kathua-news-education-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-125258-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: महिला डिग्री कॉलेज कठुआ में छात्र संघ चुनाव और पदभार ग्रहण समारोह कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: महिला डिग्री कॉलेज कठुआ में छात्र संघ चुनाव और पदभार ग्रहण समारोह कराया
Sat, 18 Oct 2025 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
महिला डिग्री कॉलेज कठुआ में छात्र संघ चुनाव और पदभार ग्रहण समारोह संपन्न
कठुआ। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज कठुआ में छात्र संघ चुनाव और पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार बी.ए. और बीएससी सेमेस्टर एक, तीन और पांच की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने कक्षा प्रतिनिधियों का चुनाव किया। बताया कि इस आयोजन ने छात्राओं में लोकतंत्र और नेतृत्व की भावना को सशक्त किया।
कॉलेज की कार्यकारिणी का चुनाव प्राचार्य कार्यालय में संपन्न हुआ, जिसमें नव-निर्वाचित कक्षा प्रतिनिधियों ने छात्र कार्यकारिणी का चयन किया। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष के रूप में भूमिका राजपूत, उपाध्यक्ष नवृति, महासचिव जुली सैनी, कोषाध्यक्ष भूमिका शर्मा, साहित्य सचिव लक्ष्मी देवी, सांस्कृतिक सचिव परवेज और खेल सचिव सुहानी देवी शामिल हैं।
वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. सीमा जॉली ने नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी और उन्हें संस्थान के समग्र विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व केवल एक पद नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी और सेवा का अवसर है, जो संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। कार्यक्रम में डॉ. इंदरजीत कौर और प्रो. अश्वनी खजूरिया ने पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
पूरे चुनावी प्रक्रिया का संचालन डॉ. रचना देवी (डीन स्टूडेंट वेलफेयर) के नेतृत्व में किया गया। छात्र कल्याण समिति में डॉ. अमिता दुआ, डॉ. रेनू, डॉ. पूनम सांब्याल, डॉ. सोनिका जसरोटिया, डॉ. मुकेश कुमारी, डॉ. सतीश खजूरिया और संजीव जम्वाल शामिल रहे। डॉ. सीमा जॉली ने समिति के प्रयासों की सराहना की।