{"_id":"68f2ab27f53c001c910df79e","slug":"kathua-news-education-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-125241-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: खुले आसमान के नीचे शिक्षा ग्रहण कर रहे 50 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: खुले आसमान के नीचे शिक्षा ग्रहण कर रहे 50 विद्यार्थी
Sat, 18 Oct 2025 02:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
खुले में चल रही स्कूल की कक्षाएंसंवाद
बिलावर के खादरी मिडिल स्कूल में शिक्षा का संकट
बिलावर। शिक्षा जोन बिलावर के तहत आने वाले मिडिल स्कूल खादरी में पिछले एक महीने से लगभग 50 विद्यार्थी खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बीते महीने क्षेत्र में हुई तेज बारिश के चलते स्कूल भवन में गंभीर दरारें आ गईं, जिससे इमारत को असुरक्षित घोषित कर दिया गया। तब से लेकर अब तक विद्यार्थियों की पढ़ाई खुले में ही जारी है।
स्थानीय अभिभावकों बिट्टू राम, रमेश सिंह, अंग्रेज सिंह और रामलाल ने बताया कि बच्चों को धूप में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। एक सप्ताह पूर्व एक छात्र तेज धूप के कारण बेहोश हो गया था जिसे लगभग एक घंटे बाद होश आया। इस घटना ने अभिभावकों की चिंता को और बढ़ा दिया है। अभिभावकों का कहना है कि वे इस समस्या को लेकर शिक्षा विभाग से कई बार संपर्क कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विभाग की निष्क्रियता के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों खतरे में हैं। सर्दियों के आगमन के साथ ही शीतलहर की आशंका भी बढ़ रही है जिससे खुले में पढ़ाई करना और भी जोखिमपूर्ण हो जाएगा।
समस्या के समाधान के लिए अभिभावकों ने सुझाव दिया है कि जब तक मिडिल स्कूल खादरी की नई इमारत का निर्माण नहीं होता तब तक पास के सरकारी प्राइमरी स्कूल फकुडी की इमारत में मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों के लिए अस्थायी व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि फकुडी स्कूल की इमारत सुरक्षित है और वहां स्थान भी उपलब्ध है।