फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, education news

Kathua News: स्कूल में दो नए कक्षा कमरों का निर्माण शुरू

Sun, 12 Oct 2025 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sun, 12 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
kathua news, education news
सीमावर्ती लौंडी में स्थित मिडिल स्कूल में क्लासरूम का काम शुरू करवाते विधायक विजय शर्मा। -- संव
हीरानगर। सीमावर्ती गांव लौंडी में स्थित गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में समग्र शिक्षा योजना के तहत दो नए कक्षा-कक्षों के निर्माण का कार्य शनिवार को शुरू हो गया। विधायक विजय शर्मा ने यह निर्माण कार्य शुरू करवाया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की कुल लागत 20.84 लाख रुपये है जिसका उद्देश्य ग्रामीण शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत कर बच्चों के लिए बेहतर शिक्षण वातावरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था ही सभ्य समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाती है। इस अवसर पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि नए कक्षा-कक्षों के निर्माण से स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को आधुनिक और सुविधाजनक शिक्षण स्थान उपलब्ध होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed