{"_id":"68f155e65d03abe5b1037f7c","slug":"kathua-news-dc-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-125220-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पेयजल, सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पेयजल, सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश
Fri, 17 Oct 2025 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। डीसी राजेश शर्मा ने जल शक्ति, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभागों के विभिन्न परियोजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्य की समीक्षा की गई। वीरवार को आयोजित बैठक में परियोजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मौजूद तीनों विभागों के कार्यकारी अभियंताओँ ने सभी तरह की परियोजना की स्थिति को विस्तार से रखा। इस दौरान जल शक्ति विभाग की ओर से बोरवेल एवं ट्यूबवेल निर्माण कार्यों को लेकर शहरी इलाके के लिए अमृत 2.0 और ग्रामीण इलाकों के जल जीवन मिशन के तहत यूटी कैपेक्स और जिला कैपेक्स बजट के कार्यों का भौतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। डीसी ने यांत्रिक कार्यों और विद्युत सबस्टेशनों पर चल रहे कार्यों के अलावा नाबार्ड के अंतर्गत बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा किए जा रहे नए कार्यों पर समीक्षा की गई। उन्होंने सभी सभी अधिकारियों को स्वच्छ जल आपूर्ति, सिंचाई ढांचे और बाढ़ सुरक्षा से संबंधित परियोजनाओं में तेज लाने के निर्देश दिया। कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त विश्वजीत सिंह, मुख्य योजना अधिकारी रंजीत ठाकुर सहित तीनों विभाग के कार्यकारी अभियंता और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद