{"_id":"68ed63d73e8079fc48002471","slug":"kathua-news-crime-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-125098-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मेडिकल स्टोर पर चोरी, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मेडिकल स्टोर पर चोरी, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए साथ
Tue, 14 Oct 2025 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसियों की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के बीचोबीच और महात्मा गांधी अस्पताल के सामने बीती रात चोरों ने एक मेडिकल स्टोर को निशाना बनाकर वहां रखा लगभग 80 हजार की नकद राशि पर हाथ साफ किया है।
चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने दुकान के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरा की डीवीआर भी खोलकर लेंगे। हालांकि इसके बावजूद पड़ोसियों की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की तस्वीरें कैद हो गई। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की छानबीन करना शुरू कर दी है।
मेडिकल स्टोर के मालिक राघव शर्मा ने बताया कि मामला बीती रविवार की रात साढ़े 12 बजे और 1 बजे के बीच का है जब चोरों ने दुकान में चोरी को अंजाम दिया है। राघव ने बताया कि चोरों ने पहली मंजिला इमारत पर चढ़कर पहले दुकान की ऊपर वाली दुकान का शटर को उठाया और उसके बाद शटर के आगे लगे शीशे के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे और दुकान के भीतर रखी गई रकम को चुरा लिया। उन्होंने बताया कि सोमवार की सुबह जैसे ही उसने दुकान का शटर खोला तो पाया कि दुकान के अंदर कुछ सामान बिखरा बड़ा हुआ है। इसके बाद उसे शक हुआ और उसने ऊपर बनी दुकान में गया तो पाया कि शीशे का दरवाजा टूटा पड़ा था। इसके बाद दुकान के मालिक ने पाया कि व्यापारी को पेमेंट देने के लिए जो रकम गल्ले में रखी थी केवल उसी रकम को ही चोरों ने निशाना बनाया है।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले की छानबीन कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज को अपने साथ ले गई है। स्थानीय अनिल भारद्वाज ने बताया कि शहर चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से रात को पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है।
एक महीने दो और घरों चोरों ने बना चुके हैं निशाना, दो झपटमारी के मामले: शहर के वार्ड 21 में और हटली पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर चोरों 15 दिनों के भीतर एक ही मोहल्ले में दो घरों को निशाना बना चुके हैं। जब चोरों ने इन घरों को निशाना बनाया तो उस समय रात में घर में परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था और लाखों के सोने के आभूषण चोरी कर फरार हो गए थे। वहीं एक महीने के भीतर शहर के शास्त्रीनगर और प्रताप नगर में दो झपटमारी के मामले भी सामने आ चुके हैं। इसके चलते लोगों में दहशत है, क्योंकि अभी तक पुलिस को एक भी मामले को सुलझाने में कामयाबी हासिल नहीं हुई है।