{"_id":"68794d5c28c5baeab40bf8e9","slug":"kathua-news-bjp-news-new-president-selected-kathua-news-c-201-1-knt1006-122009-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: भाजपा केे तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए नए प्रभारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: भाजपा केे तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए नए प्रभारी नियुक्त
Fri, 18 Jul 2025 12:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। भारतीय जनता पार्टी ने कठुआ जिले में संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति की है।
भाजपा जिला कार्यालय से जारी सूची के अनुसार नव नियुक्त किए गए नए विधानसभा प्रभारियों में गगन सिंह को कठुआ विधानसभा क्षेत्र, राजेश मेहता को जसरोटा विधानसभा क्षेत्र और रविंदर कुमार शर्मा को हीरानगर विधानसभा क्षेत्र जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा मंडल प्रभारियों और सह प्रभारियों की सूची जारी की गई है। जिले में संगठनात्मक मजबूती के लिए 10 मंडलों के लिए नियुक्त नए प्रभारियों और सह प्रभारियों में कठुआ मंडल में शिवदेव सिंह को प्रभारी और शशिपाल शर्मा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके साथ ही नगरी मंडल में रविंदर पठानिया को प्रभारी और आशा देवी को सह प्रभारी, लखनपुर मंडल में विनोद कुमार को प्रभारी और चत्तर सिंह को सह प्रभारी, लोगेट मंडल में ज्ञान सिंह को प्रभारी और गीता परिहार को सहप्रभारी, जसरोटा मंडल में अनिल सिंह को प्रभारी और नीलम देवी को सह प्रभारी, छन्न अरोड़ियां मंडल में नरेश गोस्वामी को प्रभारी और अर्पण वर्मा को सह प्रभारी, डिंगा अंब मंडल में विद्या सागर को प्रभारी और समर सिंह को सह प्रभारी, कूटा मंडल में राजिंदर बख्शी को प्रभारी और विकास उपाध्याय को सह प्रभारी, हीरानगर मंडल में अनिल खजूरिया को प्रभारी और अश्वनी शर्मा को सह प्रभारी व मढ़ीन मंडल में अजय शर्मा को प्रभारी और तिलक राज भगत को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ये नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। इससे विधानसभा स्तर व मंडल स्तर पर पार्टी संगठनात्मक मजबूती मिलेगी। सूत्रों के अनुसार, इन नियुक्तियों से स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बेहतर होगा और संगठन की जमीनी पकड़ और
मजबूत होगी।