फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, apni mandi news, fruit mandi news

Kathua News: डेढ़ करोड़ की लागत से बनी में अपनी मंडी तैयार

Mon, 28 Jul 2025 12:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 28 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
kathua news, apni mandi news, fruit mandi news
बनी में तैयार हुई अपनी मंडी। स्रोत : जागरूक पाठक
नवनिर्मित मंडी को बागवानी विभाग को सौंपने के लिए लोक निर्माण विभाग को लिखा पत्र
विज्ञापन



कठुआ। पहाड़ी उपमंडल बनी में अपनी मंडी बनकर तैयार हो चुकी है। डेढ़ करोड़ की लागत से बनी नवनिर्मित मंडी को सौंपने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
निर्माण कार्य पूरा करने के बाद तैयार हुई मंडी को सौंपने के लिए हाल ही में लोक निर्माण विभाग ने बागवानी विभाग को पत्र लिखा है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही मंडी को किसानों के लिए खोल दिया जाएगा।
बागवानी विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस सुविधा से पहाड़ी क्षेत्र के किसानों को फसल बेचने के लिए बेहतर स्थान मिलने के साथ अपनी उपज के उचित और पारदर्शी दाम भी मिलेंगे। सेब का सीजन शुरू होने से पहले-पहले इस मंडी को काम करने के लायक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

आने वाले दिनों कृषि मंत्री जावेद अहमद डार इसका उद्घाटन कर सकते हैं और सुविधा को किसानों के लिए खोला जा सकता है। उन्होंने बताया कि बनी में बड़ी मात्रा में सेब सहित अन्य फलों का उत्पादन होता है। इसके चलते किसानों की लंबे समय से मांग रही है कि यहां एक मंडी का निर्माण किया जाए ताकि किसान को अपने उत्पादन को बेचने की सुविधा मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मंडी निर्माण कार्य बीते वर्ष फरवरी महीने में शुरू किया गया था। इसके एक साल के भीतर निर्माण कार्य को खत्म किया जाना था लेकिन कुछ महीने की देरी के बाद लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य को पूरा कर दिया है।

----------------------------------------
गभग डेेढ़ करोड़ की लागत से इस मंडी का निर्माण कार्य पूरा हुआ है। तैयार हुई मंडी को सौंपने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने बागवानी विभाग को पत्र लिख चुकी है। इसके बाद बागवानी विभाग की टीन इसका निरीक्षण कर अगस्त महीने की शुरूआत में आधिकारिक तौर पर अपने हाथ में ले सकती है।
-करतार सिंह, सहायक कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed