{"_id":"68e96ed4e21d2e104c06407b","slug":"kathua-news-aniket-sharma-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-125017-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में चयन होने पर अनिकेत का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में चयन होने पर अनिकेत का किया सम्मान
Sat, 11 Oct 2025 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 11 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए अनिकेत शर्मा का चयन होने पर उसे प्रोत्साहित करते शिक्
कठुआ। 52वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024-25 की संभागीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अनिकेत शर्मा का चयन होने पर स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल खरोट में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बसोहली के प्राचार्य बीके पाठक उपस्थित रहे। उन्होंने अनिकेत को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र अनिकेत शर्मा के इस चयन पर होने वाले कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों ने शुभकामनाएं देकर प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार की वैज्ञानिक प्रतियोगिताओं में छात्रों की भागीदारी उनके कौशल को निखारती है। वरिष्ठ प्रवक्ता डाइट एवं जिला नोडल अधिकारी विकास मलपोत्रा ने बताया कि राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एक प्रतिष्ठित मंच है जो विद्यार्थियों को वैज्ञानिक प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचार को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, लखनपुर जोन के जोनल नोडल अधिकारी सुरदीप कुमार शर्मा, प्रवक्ता डाइट राजेश सर्राफ मौजूद रहे। संवाद