{"_id":"68eabeaea78eb5793c087e6b","slug":"kathua-news-agriculture-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-125046-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: छह धान केंद्र हुए सक्रिय, 11 और खोले जाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: छह धान केंद्र हुए सक्रिय, 11 और खोले जाने की तैयारी
Sun, 12 Oct 2025 02:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
IMG-20251011-WA0003
कठुआ। सोमवार से जिले में छह धान खरीद केंद्र शुरू होने जा रहे हैं। इस साल खुलने वाले कुल 11 खरीद केंद्राें को चरणवार खोला जाएगा। मौसम साफ होने के बाद जिले में धान की कटाई का काम जोरशोर से शुरू हो चुका है। वहीं विभाग ने भी तैयारी पूरी कर ली है।
भारतीय खाद्य निगम की ओर से खोले जाने वाले इन खरीद केंद्रों में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने की सुविधा मिल पाएगी। निगम के कठुआ प्रबंधक मुकेश वर्मा ने बताया कि जिले के नगरी परोल, भजवाल, मढ़ीन, कीड़ियां और पल्ली मोड़ में खरीद केंद्रों को शुरू करने के लिए की जाने वाली सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया है। जिला कृषि विभाग के सहयोग से जहां किसान सरकार द्वारा इस बार के निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,380 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अपने धान की तौल करवा सकेंगे जबकि अन्य केंद्रों को भी आने वाले एक से दो दिनों में सक्रिय बना दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले भर में इस वर्ष 11 धान खरीद केंद्र खोले जाने हैं। यहां किसानों को सरकार की ओर से निर्धारित समर्थन मूल्य पर अपनी फसल बेचने की सुविधा मिलेगी। कृषि विभाग इन केंद्रों पर किसानों को आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा। इनमें भजवाल, जखबड़, मढ़ीन, सांझी मोड़, पल्ली मोड़, नगरी परोल, कीड़ियां, मुकुंदपुर की मंडिया खरीद के लिए तैयार है। डूंगाड़ा और धन्नी बाख्ता में फसल की कटाई शुरू होने के बाद मंडियों की सुविधा मिलेगी।