फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua news, abvp news

Kathua News: गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कठुआ में अभाविप की नई इकाई गठित

Sat, 11 Oct 2025 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 11 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
kathua news, abvp news
अभाविप की राजकीय डिग्री कॉलेज इकाई का हुआ गठनअभाविप
कठुआ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में अपनी नई कॉलेज इकाई की घोषणा की है। घोषित इकाई में राहुल ठाकुर को अध्यक्ष और भूमिका जसरोटिया को मंत्री नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एबीवीपी जम्मू-कश्मीर के प्रदेश मंत्री सनक श्रीवत्स और जिला संयोजक कुलबीर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कॉलेज इकाई में उपाध्यक्ष पद के लिए शिवानी राजपूत, अंशु भंडारी और रोहिणी भगत को चुना गया। सह मंत्री के रूप में तरणवीर सिंह, रितिक शर्मा और नताशा ठाकुर को जिम्मेदारी दी गई। सोशल मीडिया संयोजक के रूप में विद्युल खजुरिया, विशाल करीनू और यशपाल राणा को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

विकासार्थ विद्यार्थी में श्रद्धा शर्मा को प्रमुख और इकमजोत सिंह को सह-प्रमुख बनाया गया। सेवार्थ विद्यार्थी के लिए रोहित चौहान प्रमुख और अलीशा जसरोटिया सह-प्रमुख नियुक्त हुए। राष्ट्रीय कला मंच में प्रियंका शर्मा को प्रमुख तथा अंकेश कमल और सुहानी मेहता को सह-प्रमुख बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी परिषद में शगुन परिहार, विजय सिंह, अक्षित सिदरा, राहुल कुमार, सुशील सिंह, अरुण खजूरिया, तिनाक्षी भड़वाल और गोकुल शर्मा को शामिल किया गया।
प्रदेश मंत्री सनक श्रीवत्स ने कहा कि राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में नई इकाई के गठन की घोषणा करते हुए हमें गर्व है। यह इकाई छात्रों के नेतृत्व को सशक्त बनाएगी।
कॉलेज अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने आश्वासन दिया कि एबीवीपी छात्रों के अधिकारों की रक्षा करेगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed