{"_id":"57e040974f1c1b190aa83aa2","slug":"kathua-link-route-blocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ लिंक मार्ग जाम कर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ लिंक मार्ग जाम कर प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Tue, 20 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी पर मूर्ति विसर्जन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन किल्लत को लेकर शहर के वार्ड नंबर 8 और 11 के लोगों ने पारलीवंड में हटलीमोड़ मार्ग को जाम कर जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने लगभग आधे घंटे तक सड़क जाम कर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों में शामिल स्थानीय महिलाओं ने कहा कि पिछले पांच दिनों से डिपो के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन न ही चीनी मिल रही है और न ही राशन उपलब्ध हो रहा है। ऐसे में घंटों यहां पर बैठकर महिलाएं इंतजार करती हैं, लेकिन कोई वितरण करने नहीं आता। उन्होंने कहा कि विभाग की लचर कार्यप्रणाली के कारण डिपो संचालक अपनी मनमानी करते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में लोग परेशान हो रहे हैं। एक तरफ सरकार खाद्य सुरक्षा अधिनियम की बात करती है तो ऊपर से लोगों को राशन नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि यदि हमारी समस्या का हल नहीं हुआ तो आंदोलन को उग्र करने को मजबूर हो जाएंगे। वहीं, प्रदर्शनकारियों में शामिल नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार ने कहा कि सरकार की ने लोगों की समस्या हल करने के बजाए लोगों की समस्याएं बढ़ाई हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस समय सरकार खाद्य सुरक्षा अधिनियम की बात करती है, लेकिन सरकार ने हवाई तीर चलाएं हैं। विभाग में फैली अव्यवस्था लोगों के लिए घातक साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय लोग राशन के लिए तरस रहे हैं और विभाग को कोई परवाह नहीं है। लोगों को समस्याएं हो रहीं है और डीलर भी मर्जी से काम करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि हमारी समस्याएं हल नहीं हुई तो आंदोलन को उग्र करने को मजबूर हो जांएगे।