फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

Kathua News: यौन उत्पीड़न के खिलाफ चुप्पी तोड़ें, शिकायत करें

विज्ञापन
kathua
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में यौन उत्पीड़न पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यौन उत्पीड़न के खिलाफ समिति (सीएएसएच) की संयोजक डॉ. सीमा मालपोत्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान महिला थाना प्रभारी किरण देवी ने छात्राओं से कहा कि यौन उत्पीड़न के खिलाफ चुप्पी तोड़े और शिकायत करें। कभी भी यौन उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। डटकर मुकाबला करने से ही इस कुरीति का अंत होगा। आगे उन्होंने यौन उत्पीड़न से संबंधित मुद्दों और इससे निपटने के लिए प्रचलित कानूनों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हमें यौन उत्पीड़न के खिलाफ अपनी आवाज उठाने वाली महिलाओं का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने सभी को बताया कि 24 घंटे मोबाइल पीसीआर और टोल फ्री महिला हेल्पलाइन नंबर हर जगह उपलब्ध हैं। उन्होंने अपना आधिकारिक मोबाइल नंबर भी साझा किया और किसी भी शिकायत के लिए उपलब्धता का भरोसा दिलाया। कॉलज प्रधानाचार्य प्रो. सुमनेश जसरोटिया ने कैश कमेटी की प्रासंगिकता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अगर किसी छात्रा को किसी भी प्रकार के उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है, तो इसकी शिकायत लिखित में संयोजक या कैश कमेटी के किसी भी सदस्य को दे सकती हैं। कॉलेज की छात्रा रितिका जसरोटिया और अलीशिया महोत्रा ने भी इस विषय से संबंधित अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed