फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

Kathua News: आरक्षण नीति के कार्यान्वयन पर हुई चर्चा

विज्ञापन
kathua
कठुआ। अपने कठुआ कार्यक्रम के दूसरे दिन राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य अंजू बाला द्वारा जिले में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें एसबीआई जम्मू डिवीजन के उप महाप्रबंधक और भारतीय स्टेट बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में एससी कर्मचारियों के क्षेत्रीय स्तर के मुद्दों और आरक्षण नीति के कार्यान्वयन के अलावा भर्ती और पदोन्नति में सेवा सुरक्षा से संबंधित मुद्दों और केंद्रीय और राज्य वित्त पोषित कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान डॉ. अंजू बाला ने बैंकों से ऋण या क्रेडिट लिंकेज की प्रणालियों और प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने बैंकों को आम जनता, महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, किसानों, कुशल व्यक्तियों के लिए जागरूकता कार्यक्रमों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने एसबीआई के आरक्षित श्रेणी के कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की। बैठक में निदेशक एनसीएससी संजय कुमार सिंह, डीजीएम, एसबीआई, जम्मू डिवीजन पवन कुमार, सदस्य, बी के भोला, आरएम एसबीआई कठुआ राजीव मेंगी, एजीएम (एफआई) संजीव महाजन, एसबीआई सीएचडी संजीव कुमार, एसबीआई सीएम आईआर निपत बजाज, एलडीएम कठुआ अमूल भाटिया मौजूद रहे। वहीं, बैठक के उपरांत बीडीसी अध्यक्ष हीरानगर राम लाल कालिया और बीडीसी अध्यक्ष बरनोटी बृजेश्वर सिंह सहित पीआरआई सदस्यों ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य अंजूबाला से मुलाकाल की। इस दौरान उन्होंने जिले में अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। वहीं इस मौके पर रजिस्ट्रार सुरेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अब्दुल रहीम ने जिला प्रशासन की ओर से डॉ. अंजू बाला को स्मृति चिन्ह के रूप में बसोहली पेंटिंग भेंट की।
विज्ञापन

पूर्व छात्रा रहीं डॉ. अंजू बाला को किया सम्मानित
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज की पूर्व छात्रा रही राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग की सदस्य डॉ. अंजू बाला को कॉलेज द्वारा सम्मनित किया गया है। शनिवार को शहर में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. सुमनेश जसरोटिया ने डॉ. अंजू बाला को सम्मानित करते हुए कहा कि राजकीय डिग्री कॉलेज को देश के लिए उत्कृष्ट नागरिकों को तैयार करने का दर्जा हासिल है। कॉलेज नेताओं, सुधारकों, नवप्रवर्तकों और दूरदर्शी लोगों को तैयार करने वाला है। डॉ. अंजू बाला इसका जीता जागता प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि वह डॉ. अंजू बाला पर गर्व करते हैं। इस अवसर पर डॉ. अंजू बाला ने कहा कि वह राजकीय डिग्री कॉलेज की ऋणी हैं, जहां से उन्होंने कला विषयों के साथ स्नातक पास किया है। उन्होंने बताया कि वह कॉलेज में एनसीसी कैडेट थी और नई दिल्ली में आरडी कैंप में शामिल हुई थी। इस मौके पर डॉ. सीमा मलपोत्रा, प्रो. राजकिरण, प्रो. जसविंदर सिंह, प्रो. राकेश सिंह, डॉ. रितु भगत और अन्य संकाय सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed