फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

Kathua News: सुख बब्याली के नाम रही बड़ी माली

विज्ञापन
kathua
बरवाल के दंगल में भिड़ते पहलवान। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। शहर के साथ लगते गांव बरवाल में वार्षिक छिंज मेले का आयोजन किया गया। 10वीं बार हो रहे इस आयोजन में जम्मू-कश्मीर के अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से आए नामी पहलवानों ने अपने जौहर दिखाते हुए उपस्थित हजारों खेल प्रेमियों का मनोरंजन किया। वहीं शाम को बड़ी माली का मुकाबला सुख बब्याली गुरदासपुर के पहलवान और अंकू वाड़ा हिमाचल प्रदेश के बीच शुरू हुआ। इस मुकाबले में सुख बब्याली गुरदासपुर के पहलवान विजेता रहे।
विज्ञापन

गांव में स्थित पीर बाबा और बजरंग बली के स्थान को समर्पित छिंज मेले के दौरान दोपहर के बाद से शुरू हुआ कुश्तियों का दौर देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान छोटे-बड़े मिला कर कुल 113 मुकाबले हुए। पहलवानों के दांवपेचों का लुत्फ लेने के लिए जमा हुए लोगों में शामिल युवा, बच्चे और बुजुर्ग भी दिन भर पहलवानों का उत्साह बढ़ाते रहे। इससे वहां मेले जैसा माहौल बना रहा। वहीं शाम को बड़ी माली का मुकाबला सुख बब्याली गुरदासपुर के पहलवान और अंकू वाड़ा हिमाचल प्रदेश के बीच शुरू हुआ। 31 हजार के इनाम वाली इस बड़ी माली के कड़े मुकाबले में में सुख बब्याली गुरदासपुर के पहलवान विजेता रहे। वहीं छोटी माली का मुकाबला लक्की वाड़ा हिमाचल प्रदेश और सूरज अमृतसर के बीच हुआ। 21 हजार इनाम वाली छोटी माली लक्की वाड़ा के नाम रही। दोनों ही विजेताओं आयोजकों द्वारा घोषित जीत की राशि वहां मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित पूर्व एसडीएम बनी जोगिंदर सिंह जसरोटिया, सेवानिवृत्त कैप्टन अंचल सिंह जसरोटिया और जेडईओ अंग्रेज सिंह जसरोटिया ने वितरित किए। छिंज मेला आयोजन के संबंध में स्थानीय रंजीत सिंह पठानिया ने बताया कि गांव के लोगों के सहयोग से होने वाले इस आयोजन को साल दर साल बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिसे इस पूरे उत्साह के साथ आयोजित किया गया है। वहीं इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित मुख्य अतिथि ने छिंज मेले का भव्य आयोजन करने के लिए गांव के लोगों को मुबारक बाद दी। उन्होंने कहा कि हमें खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करने की जरूरत है, ताकि विविध सामाजिक बुुराईयों की ओर बढ़ रही युवा पीढ़ी को इससे बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed