फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

संदिग्ध अवस्था में मिले दो शव, पुलिस ने जांच शुरू की

विज्ञापन
kathua
कठुआ। पिछले चौबीस घंटों के दौरान जिले में दो लोगों के संदिग्ध अवस्था में शव बरामद होने के मामले सामने आए है, जिसके चलते क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दोनों ही मौतों के मामले में जहां परिजनों ने मामले की छानबीन कर मौत के कारणों को स्पष्ट करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने दोनों ही मामलों में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर अपनी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली घटना नगरी क्षेत्र के जखबड़ गांव की है जहां 42 वर्षीय ट्रैक्टर चालक का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान राजेन्द्र कुमार उर्फ दीपा पुत्र बिशन दास निवासी लोअर जखबड़ के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मृतक गांव के ही हीरा सिंह पुत्र चैन सिंह का ट्रैक्टर चलाता था। शुक्रवार की शाम को उनके खेत की जुताई करने के लिए ट्रैक्टर लेकर गया था। देर शाम तक जब वह वापस नही लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई तो वह खेत में ही मृत अवस्था में मिला। इसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जीएमसी कठुआ पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों का सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य घटना जखोल क्षेत्र से सामने आई है। जिसमें 27 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ है। जिसकी पहचान गणेश सिंह पुत्र नारायण दास निवासी डडोरा जखोल के रूप में हुई है। इस बारे में मृतक के पिता ने बताया कि वीरवार की शाम को मृतक अपने घर से निकला था। जिसके बाद से वह लापता रहा। तब से परिजन लगातार इसे तलाश कर रहे थे। लेकिन उसका कोई पता नही चल रहा था। खास बात यह रही कि गायब होने के बाद से लगातार उसके फोन पर रिंग जा रही थी, लेकिन फोन उठ नहीं रहा था। शनिवार को इसकी सूचना जखोल पुलिस चौकी भी दी गई। इसी बीच मृतक के फोन पर रिंग कर रहे परिजनों की बात एक महिला से हुई जिसने बताया कि उसे फोन जंगल में गुजरते वक्त मिला। महिला द्वारा बताए गए स्थान पर जब तलाश शुरू की गई तो पहले उसका कुछ सामान इधर-उधर पड़ा मिला। कुछ देर तक जब इलाके की गहन तलाशी ली गई तो उसका शव नाले के पास से बरामद हुआ है। उन्होंने पुलिस से इस संबंध में गहन जांच कर अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस बारे में राजबाग थाना प्रभारी अमित सांगड़ा ने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में मिले शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी कठुआ में पहुंचाया गया है और मामलों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed