{"_id":"63792adc976159780908d318","slug":"kathua-kathua-news-jmu2726416112","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक विरासत पर लगाई गई प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक विरासत पर लगाई गई प्रदर्शनी
विज्ञापन
कठुआ। अंतरराष्ट्रीय विरासत सप्ताह के तहत राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में साडा कठुआ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के इंटरनल क्वालिटी इंश्योरेंस सेल और युवा टूरिज्म क्लब के सहयोग से इतिहास विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने जिले की सांस्कृतिक विरासत पर एक प्रदर्शनी लगाई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर उपस्थित कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. संगीता नागरी ने छात्राओं को भारतीय संस्कृति और विरासत के महत्व और मूल्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विरासत सप्ताह का उद्देश्य युवाओं में संस्कृति और विरासत की विविधता के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
उन्होंने बताया कि साडा कठुआ विषय के साथ आयोजित प्रदर्शनी में जिले की संस्कृति विरासत को इतिहास विभाग के बी.ए सेमेस्टर-1 के छात्राओं द्वारा प्रदर्शित किया गया था। जिसमें उन्होंने कठुआ की सांस्कृतिक विरासत से संबंधित कई लेखों का प्रदर्शन किया। वहीं, इतिहास और युवा पर्यटन क्लब विभाग ने छात्राओं को भविष्य की पीढ़ी के लिए अपनी विरासत को संरक्षित करने और महत्व देने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी के दौरान प्रो. रोमिका बेसिन, विभागाध्यक्ष इतिहास और प्रो. रितु कुमार शर्मा संयोजक युवा पर्यटन क्लब के अलावा इंटर्नल क्वालिटी इंश्योरेंस सेल के सदस्य एसोसिएट प्रोफेसर रविंदर कौर, डॉ. नरेश शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर पंकज नंदन भी उपस्थित थे।