फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

400 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां बांटी

विज्ञापन
kathua
कठुआ। पहाड़ी उपमंडल बनी की संदरून पंचायत के हाई स्कूल कोटरी में बुधवार को मेगा हेल्थ कैंप लगाया गया। इसमें 400 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। साथ ही बीमार मवेशियों का भी उपचार किया गया। एमजेएम स्पोर्ट्स क्लब और सरपंच उत्तम चंद के सहयोग से लगाए शिविर में लोगों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

बीएमओ डॉ. देवराज मिश्रा ने मरीजों की जांच कर दवाइयां दीं। वहीं, आयुष विभाग से डॉ. राहुल ने भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित कीं। शिविर में भेड़ पालन विभाग के डॉ. सुहेल और पशुपालन विभाग के डॉ. लक्की थापा ने मवेशियों का उपचार किया।
विज्ञापन

क्लब के प्रधान अब्दुल गनी शेख ने बताया कि शिविर में भंडार, फतेहपुर, संधी और किलोड़ गांव के 400 लोगों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ 100 के करीब मवेशियों को भी उपचार किया गया है। सरपंच उत्तम चंद ने कहा कि दूरदराज के क्षेत्र में इस तरह के शिविरों से लोगों को काफी लाभ मिलता है। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed