{"_id":"6370fd4c1c0d0111ec03b434","slug":"kathua-kathua-news-jmu2721739126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेताओं ने लिया पार्टी को मजबूत करने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेताओं ने लिया पार्टी को मजबूत करने का संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। कांग्रेस की बैठक का आयोजन रविवार को पूर्व विधायक गिरधारी लाल चलोत्रा के आवास पर किया गया। इस दौरान मौजूद नेता व कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक में बिलावर से पूर्व विधायक ठाकुर बलबीर सिंह विशेष तौर पर मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों को अब आम लोग समझना शुरू हो गए हैं और वह फिर से कांग्रेस को देश की कमान सौंपने का मन बना रहे हैं। ऐसे में पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता व नेताओं का कर्तव्य बनता है कि वह पार्टी की मजबूती के लिए घरों से निकलकर आम लोगों के बीच जाएं।
उन्होंने कहा राहुल गांधी की ओर से शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा के दौरान देशभर में लोगों से मिल रहा प्यार यह दर्शाता है कि देश के लोग उनसे देश के बेहतर भविष्य की उम्मीद कर रहे हैं। बीडीसी चेयरमैन सुदेश कुमार ने कहा पार्टी की मजबूती के लिए इससे जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करना बेहद जरूरी है। पार्टी से जुड़े लोगों को क्षमता के आधार पर पद मिले तो वह भी पूरे उत्साह के साथ पार्टी के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस आज भी देश में मजबूत पार्टी है। आज भी गरीब मजदूर पिछड़े वर्ग के लोगों के हक के लिए यही पार्टी पूरी निडरता के साथ संघर्ष कर रही है। हम भी मिलकर इस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं। बैठक में रमेश कुमार, वीना देवी, बसाखी राम, विजय कुमार, सुरिंदर सिंह आदि भी मौजूद रहे।