फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

शांति चाहते हैं तो सुसंगत करें: संत सुभाष शास्त्री

विज्ञापन
kathua
बसोहली में कथा का श्रवण करने के लिए उमड़े भक्त। संवाद - फोटो : KATHUA
बसोहली। बसोहली के रामलीला मैदान में आयोजित शिव महापुराण कथा के छठे दिन संत सुभाष शास्त्री ने प्रवचन किया। उन्होंने कहा कि यदि शांति प्राप्त करने के मार्ग पर आपको चलना है तो अपनी संगति पर ध्यान देना होगा। क्योंकि विद्वानों की संगति से मूर्ख भी विद्वान बन जाता हैं, इसलिए सदा सुसंग करें।
विज्ञापन

शास्त्री ने आगे समझाया कि जैसे एक कुम्हार मिट्टी के पिंड को जिस आकार में चाहे वह परिवर्तित कर देता है। ठीक उसी प्रकार संतजनों में यह शक्ति रहती है कि जिस साधक में पात्रता रहती है उसे अपने जैसा बनने में सहयोग ज्ञान देते हैं। इसलिए शास्त्र कहते हैं कि संतों का ग्रंथों का महापुरुषों का संग करें। जीवन में शांत रहने और शांति प्राप्त करने के लिए मन, वाणी और शरीर से किसी भी प्रकार से किसी को कष्ट न दें। यथार्थ और प्रिय भाषण करें। अपने प्रति उपकार करने वाले पर कभी क्रोध न करें, अहंकार न करें। अंत:करण की चंचलता, क्रूरता आदि को मन में न आने दें, तो परिणाम आपको शांति प्रदान करेगा। इस प्रकार से आपको शांति की प्राप्ति हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed