{"_id":"636fe7e6d20ba967d1703e28","slug":"kathua-kathua-news-jmu2721461114","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती नीति बनाकर कर्मचारियों को किया जाए स्थायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती नीति बनाकर कर्मचारियों को किया जाए स्थायी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। पिछले 150 दिनों से काम छोड़ हड़ताल कर रहे जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने शनिवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। कर्मचारियों ने नेताजी पार्क फिंतर में उनकी लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। प्रधान बीरबल जलमेरिया के नेतृत्व में अस्थायी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 150 दिनों से वह सरकार से मांग कर रहे हैं कि उन्हें विभाग में स्थायी करने के लिए जल्द से जल्द भर्ती नीति बनाई जाए, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है।
आगे उन्होंने कहा के सरकार उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज कर रही है। कर्मचारियों ने कहा कि पिछले 72 महीने के बकाया वेतन का भुगतान भी उन्हें नहीं किया गया है, जिसके कारण वह आर्थिक तंगी से जूझने को मजबूर हो गए हैं। कर्मचारियों ने कहा के उन्हें विभाग में सेवाएं देते हुए 25 वर्ष से अधिक हो गए हैं, लेकिन सरकार ने उनकी सुनवाई आज तक नहीं की। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और कहा कि जब तक सरकार उनकी सभी लंबित मांगों को पूरा नहीं करेगी तब तक काम छोड़ हड़ताल लगातार जारी रहेगी। अगर जल्द पिछले 4 महीनों के बकाया वेतन का भुगतान उन्हें नहीं किया जाता तो आने वाले दिनों में सभी अस्थायी कर्मचारी पंपिंग स्टेशनों पर ताले जड़ कर विरोध प्रदर्शन करेंगे । प्रदर्शनकारियों में कमलेश, अल्ताफ हुसैन, बंसीलाल, विक्कू मगौतरा, केवल कुमार आदि मौजूद रहे