फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

विकास में अनदेखी किए जाने पर बिफरे ग्रामीण

विज्ञापन
kathua
कठुआ। शहर से सटे चन्नग्रां पंचायत के वार्ड-4 में गली और सड़क की बदहाली से नाराज स्थानीय लोगों ने कड़ा रोष जताया है। शनिवार को ग्रामीणों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए ग्रामीण विकास विभाग से जल्द उनकी समस्या का समाधान किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में शामिल स्थानीय दर्शनादेवी ने पंचायत प्रतिनिधियों पर उनकी अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत के इस एससी मोहल्ले के प्रतिनिधियों का रवैया ठीक नहीं रहा है। इससे पूरी पंचायत में तो विकास के कार्य हो रहे हैं, लेकिन उनके मोहल्ले को इससे वंचित रखा गया है। इससे यहां रहने वाले करीब 40 परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस मौके पर प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे आप नेता एसके भंडारी ने पंचायत प्रतिनिधियों पर जाति विशेष के साथ भेदभाव कि जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर गांव के पंच-सरपंचों का रवैया ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में इसके खिलाफ उन्हें कड़ा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कठुआ-चन्नग्रां मार्ग जाम करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में रितेश शर्मा, नरेश शर्मा, सोम राज, रजनी देवी, ज्योति देवी, रमा देवी आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed