फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua

महिलाओं ने हल्दी से जैम बनाना सीखा

विज्ञापन
kathua
कठुआ। जिले में महिलाओं को स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए डिस्ट्रिक अर्बन डेवलेपमेंट एजेंसी (डूडा) द्वारा सहारा जागृति मंच के सहयोग से महिलाओं के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रोजेक्ट अधिकारी (डूडा) रमणीक संब्याल की देखरेख में प्रशिक्षक काजल मेहरा व सुमन ने जैविक हल्दी के उपयोग से जैम बनाने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर द प्रयास को-ऑपरेटिव लिमिटेड कठुआ की चेयरपर्सन उपदेश अंदोत्रा ने बताया कि उनकी संस्था के पांच सदस्यों ने आज जैविक हल्दी से जैम बनाने का प्रशिक्षण हासिल किया है। जिसमें पहले उन्हें जैम के निर्माण की व्यवहारिक जानकारी दी गई। इसके बाद जैम का निर्माण करना सिखाया गया है। उन्होंने बताया कि पांच-पांच की संख्या में कुल 20 महिला सदस्य इसका प्रशिक्षण हासिल करेंगी। जो जिले के गांव-गाव में महिलाओं के प्रशिक्षक का जिम्मा उठाएंगी। ताकि महिलाओं को इसका प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित कर आत्मनिर्भर बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि सोसाइटी की महिलायें इसी तरह फूड-प्रोसेसिंग के अंतर्गत और भी जैविक पदार्थ बनाने का प्रशिक्षण लेंगी। प्रशिक्षण हासिल करने वाली महिलाओं में दर्शना देवी, चंचला देवी, आशा रानी, अनुराधा वर्मा शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed