फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua jammu kashmir

गर्भवती के साथ तीन नर्सें और बैंक कर्मी भी निकला संक्रमित

विज्ञापन
kathua jammu kashmir
कठुआ। जिले में कोरोना के नए मामलों में अब सामुदायिक संक्रमण बढ़ने का खतरा और बढ़ गया है। सोमवार को आई रिपोर्ट में गर्भवती, तीन नर्स के साथ एक बैंक कर्मी को भी संक्रमित पाया गया है। गर्भवती बरवाल की रहने वाली है जबकि नर्स जीएमसी कठुआ के एसोसिएटेड अस्पताल में तैनात हैं। उधर, कूटा की एक बैंक ब्रांच में तैनात शहर के वार्ड 17 निवासी व्यक्ति को भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जीएमसी कठुआ की प्रधानाचार्य डॉ अंजलि ने बताया कि ईएनटी और आर्थो सेक्शन से तीन नर्स पाजिटिव पाई गई थीं जिसके बाद इन दोनों सेक्शन के डॉक्टर और अन्य स्टाफ की टेस्टिंग की गई है लेकिन सभी स्टाफ सदस्य निगेटिव आए हैं। ऐसे में उन्हें एहतियात बरतने को कहा गया है और इनके रिपीट टेस्ट पांच दिन बाद किए जाएंगे। डीसी कठुआ ने बताया कि कुल आठ लोगों को संक्रमित पाया गया है। जिसके साथ ही जिले में अबतक सामने आए संक्रमितों का आंकड़ा 602 पहुंच गया है। इनमें से 511 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद घरों को लौट चुके हैं तो वहीं 90 सक्रिय संक्रमित जिले में हैं। सोमवार को भी बीस लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें कोविड केंद्रों से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed