{"_id":"651c610db3c28ca08707e444","slug":"kathua-health-dengue-kathua-news-c-201-1-knt1007-3278-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डेंगू के 3 नए मामले आए, 193 पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डेंगू के 3 नए मामले आए, 193 पहुंचा आंकड़ा
Wed, 04 Oct 2023 12:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
-स्वास्थ्य विभाग ने पटेल नगर, सीकॉप एरिया और हीरानगर में चलाया जागरूकता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जिले में तीन नए मरीज मिले हैं। इससे मरीजों की संख्या 193 पहुंच गई है। इनमें से एक मरीज उधमपुर का बताया जा रहा है।
उधर, डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को पटेल नगर, सीकॉप एरिया और हीरानगर में जागरूकता अभियान चलाया गया। वहीं, डेंगू से पीड़ित मिले लोगों के परिवार और पड़ोसियों के ब्लड सैंपल लिए। इसके अलावा, जागरूकता पोस्टर भी वितरित किए। प्रभावित क्षेत्रों के करीब 50 घरों में सर्वे भी किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश मगोत्रा ने बताया कि जून से अब तक कुल 193 मामले सामने आए हैं। इनमें से 167 रिकवर हो चुके हैं और 26 का उपचार चल रहा है। जिला में मौजूदा समय में एक्टिव चल रहे मरीजों की मॉनिटरिंग की जा रही है। इनमें से अधिकतर होम आइसोलेट हैं।