{"_id":"68e41dd6fe92dd453c0668d4","slug":"kathua-and-doda-teams-won-in-the-under-19-girls-kho-kho-category-kathua-news-c-201-1-knt1006-124901-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: खो-खो के अंडर-19 बालिका वर्ग में कठुआ और डोडा की टीमें जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: खो-खो के अंडर-19 बालिका वर्ग में कठुआ और डोडा की टीमें जीतीं
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी खो खो के मुकाबलेसंवाद
कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को इंटर डिस्ट्रिक्ट डिवीजन स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका वर्ग का दूसरा चरण सोमवार को शुरू हुआ। इस दिन दो मुकाबले खेले गए जिसमें कठुआ और डोडा की टीमों ने जीत दर्ज की।
पहला मुकाबला डोडा और किश्तवाड़ की टीमों के बीच हुआ। इसमें डोडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 अंकों से एकतरफा जीत दर्ज की। इस मुकाबले में डोडा की टीम ने आक्रामक रणनीति अपनाते हुए विरोधी टीम को दबाव में रखा और निर्णायक बढ़त हासिल की।
दूसरा मुकाबला मेजबान कठुआ और उधमपुर के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। बेहद करीबी मुकाबले में कठुआ की टीम ने मात्र 1 अंक से जीत दर्ज कर स्थानीय दर्शकों में रोमांचित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के जिला अधिकारी सुनील सिंह संब्याल ने खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए बताया कि चार अक्तूबर से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में पहले अंडर-17 वर्ग की बालिकाओं ने भाग लिया। अब प्रतियोगिता ने अंडर-19 वर्ग में प्रवेश कर किया है। इसमें संभाग के विभिन्न जिलों की टीमें दमदार प्रदर्शन कर रही हैं। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य बालिका खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और खेल के प्रति उनकी रुचि को प्रोत्साहित करना है।