फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathua admin cup

Kathua News: कठुआ एडमिन कप क्रिकेट टूर्नामेंट में डीसी इलेवन को मिली जीत

विज्ञापन
kathua admin cup
- 99 रनों की शानदार पारी खेलने वाले राजिंदर डिगरा रहे मैन आफ द मैच
विज्ञापन


कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज के मैदान में कठुआ एडमिन कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जारी है। टूर्नामेंट में बुधवार को डीसी इलेवन और पीएचई इलेवन के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें डीसी इलेवन ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए पीएचई इलेवन को 54 रनों से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी पीएचई इलेवन के सामने डीसी इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 201 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की इस बड़ी पारी का आधार राजिंदर डिगरा बने, जिन्होंने 56 गेंदों पर 99 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उनकी पारी में 9 चौके और 8 छक्के शामिल रहे और वे शतक से मात्र एक रन दूर रह गए। इसके अलावा अमित शर्मा ने 22 गेंदों पर 30 रन बनाए, जबकि अखिल सदोत्रा और अरुण ने अंत में उपयोगी रन जोड़कर टीम को 200 के पार पहुंचाया। पीएचई इलेवन की ओर से सुमेश हंगलू ने 3 विकेट हासिल किए और आमिर ने 1 विकेट लिया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएचई इलेवन निर्धारित 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर केवल 147 रन ही बना सकी। टीम के लिए सिमरनजीत सिंह ने 40 गेंदों पर 30 रन बनाए, जबकि रोहित और नीरज ने छोटे-छोटे योगदान दिए। डीसी इलेवन की अनुशासित गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग ने विपक्षी टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। डीसी इलेवन की गेंदबाजी में अरुण सबसे सफल रहे जिन्होंने 4 ओवरों में 24 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्हें अमित शर्मा का साथ मिला जिन्होंने 2 विकेट हासिल किए जबकि रमन और रणजीत ठाकुर ने 1-1 विकेट हासिल किया। राजिंदर डिगरा को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed