फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   kathu news, heavy rain news

Kathua News: बारिश ने मचाई तबाही<bha>;</bha> मवेशी बहे, घरों में घुसा पानी

Wed, 13 Aug 2025 12:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 13 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
kathu news, heavy rain news
भारी बारिश के बाद तेज हुआ सहार खड्ड का बहाव। संवाद - फोटो : संवाद
बनी-बसोहली-बिलावर का मुख्यालय से कटा संपर्क
विज्ञापन

बिलावर-दियालाचक, लखनपुर-बसोहली मार्ग पर गिरीं पस्सियां

कठुआ। जिले में लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। 24 घंटे में 150 एमएम बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। कई जगह मवेशी बह गए तो कहीं लोगों के घरों और स्कूल की इमारतों में घुस गया।
खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने विंटर जोन के स्कूलों को एहतियातन बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। अधिक बारिश की संभावना वाले इलाकों में छुट्टी कर दी गई। बिलावर-दियालाचक और लखनपुर-बसोहली मार्ग पर भूस्खलन के कारण पस्सियां गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। ऐसे में बनी-बसोहली और बिलावर समेत महानपुर का सड़क संपर्क मुख्यालय से कटा रहा। हट्ट माश्का सड़क संपर्क भी बारिश के बीच ठप रहा।
विज्ञापन

मग्गर खड्ड किनारे गुज्जर बस्ती में तबाही, मवेशी बहे, घरों में घुसा पानी रात करीब ढाई बजे मग्गर खड्ड का जलस्तर अचानक बढ़ने से गुज्जर बस्ती में पानी घुस गया। अब्दुल कयूम ने बताया कि रात तीन बजे पानी ने कुल्ले को चपेट में लिया और घर का सामान बह गया। कई मवेशी पानी में बह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कठुआ के पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। कई जगह पस्सियां गिरने से यातायात को रोकना पड़ा। फील्ड स्टाफ मौके पर मौजूद रहने से सड़क बहाल करने का काम जारी है। कुछ स्थानों पर लोगों के घरों में पानी घुसा है। इसके लिए भी कार्रवाई हो रही है। वलनरेबल इलाकों में स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।
- राजेश शर्मा, डीसी कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed