फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jwelers protest against gov

स्वर्णकारों का थम नहीं रहा विरोध

Mon, 28 Mar 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ Updated Mon, 28 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
jwelers protest against gov
सोना

एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में हड़ताल कर रहे स्वर्णकारों ने रविवार को भी स्वर्णकार संघ के बैनर तले केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्वर्णकार सोमवार को सांबा में विरोध रैली निकालेंगे।

विज्ञापन


स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष जगदीश सहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम बजट में एक्साइज ड्यूटी के नाम पर कर बढ़ाकर स्वर्णकारों समेत शिल्पकारों को बड़ी परेशानी में डाल दिया है।
विज्ञापन


इस काले कानून के कारण स्वर्णकार और शिल्पकार भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कामकाज पूरी तरह ठप है और करोड़ों का घाटा हो गया है। इसके बावजूद केंद्र सरकार टस से मस नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वर्णकारों ने दिल्ली तक सरकार को चेतावनी देते हुए विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन सरकार ने एक न सुनी।

उन्होंने कहा कि सरकार स्वर्णकारों के धैर्य की परीक्षा न ले और फैसले को वापस ले। उन्होंने कहा कि इससे न केवल स्वर्णकार प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि स्वर्णकारों के साथ साथ आम लोगों को भी स्वर्ण आभूषण महंगे मिलेंगे।


उन्होंने बताया कि केंद्र के खिलाफ सोमवार को सांबा में विरोध रैली निकाली जा रही है।

ऐसे में वह सांबा पहुंच कर एकता दिखाते हुए इसमें हिस्सा लें। प्रदर्शन में काका धमालिया, विक्की धमालिया, विशाल शर्मा, दीपक कुमार, देसराज, सरदारी लाल धमालिया, राम कुमार, पवन कुमार, संजीव आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed