{"_id":"17b22b9a2af5528edfc6e0cd57d2e92b","slug":"junior-cc-and-chanera-won-the-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर सीसी, चनेरा ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर सीसी, चनेरा ने जीते मुकाबले
ब्यूरो/अमर उजाला, महानपुर
Updated Sun, 17 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे के शिव मैदान में चल रही एंटी ड्रग क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में जूनियर सीसी महानपुर ने करणवाड़ा को हरा दिया। दूसरे मैच में चनेरा स्पोटर्स इलेवन ने मिनी शिवा बिलावर को मात दी।
विज्ञापन
दिन के पहले मैच में टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए जुनियर सीसी महानपुर ने बारह ओवर में 97 रन बनाए। टीम की ओर से एनके ने 24 रन बनाए।
लक्की गुलशन ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी करणवाड़ा क्रिकेट क्लब 89 रन बनाकर आल आउट हो गई। टीम की ओर लवली ने 23 रन बनाए। विक्की और एनके ने तीन तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
एनके को हरफनमौला प्रदर्शन करने के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए चनेरा स्पोटर्स इलेवन ने बारह ओवरों में 103 रन बनाए। टीम की ओर से सोनू ने 24 व यशपाल ने बीस रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
राजवीर ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिनी शिवा बिलावर 85 रन ही बना सकी। टीम की ओर राजवीर ने 21 रन बनाए। वहीं जानसन और यशपाल ने तीन तीन विकेट हासिल किए। यशपाल को 21 रन और तीन विकेट लेने पर मैन आफ द मैच चुना गया।