{"_id":"63c95dec22cc9518af148651","slug":"jitendra-singh-said-wherever-bharat-jodo-yatra-taking-place-congress-getting-divided-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: जहां-जहां से भारत जोड़ो यात्रा निकल रही, वहां कांग्रेस टूटती जा रही- डॉ. जितेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: जहां-जहां से भारत जोड़ो यात्रा निकल रही, वहां कांग्रेस टूटती जा रही- डॉ. जितेंद्र सिंह
Thu, 19 Jan 2023 08:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 19 Jan 2023 08:42 PM IST
सार
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब इजहार-ए-तमन्ना पर कटती थी जुबानें उस वक्त कहां थे यह अहल-ए-वफा वाले।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'जहां-जहां से भारत जोड़ो यात्रा निकल रही है वहां-वहां कांग्रेस टूटती जा रही है। गोवा में यात्रा के निकलने के साथ ही छह मंत्री भाजपा में आ गए। पंजाब में सुखबीर सिंह बादल भाजपा के साथ आ गए। अब जब जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा दाखिल हो रही है तो कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता ने इस्तीफा दे दिया है।' -यह बातें केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कठुआ में आयोजित एक कार्यक्रम के उपरांत कहीं।
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब इजहार-ए-तमन्ना पर कटती थी जुबानें उस वक्त कहां थे यह अहल-ए-वफा वाले। उन्होंने कहा कि जब जम्मू-कश्मीर के नाम कत्लों गैरत होती थी। हिंसा चरम सीमा पर थी। आतंक चरम सीमा पर था और 90 का दशक था। उस समय 1990 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमराह एकता यात्रा निकली, जिसने लाल किले में तिरंगा फहराया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश को यह पैगाम दिया था कि देश में अभी ऐसे लोग हैं जो देश को बंटने नहीं देंगे। अलगाववाद को सफल नहीं होने देंगे। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और इनके समर्थकों ने उस यात्रा का दमन करने का प्रयास किया। इसके बाद 2011 में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली और भाजपा के तीन शीर्ष नेताओं को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर पंजाब भेज दिया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और अनंत कुमार को हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर वापस भेज दिया गया। उस समय नेकां और कांग्रेस की सरकार थी। डॉ. सिंह ने कहा कि अब सब सामान्य हो गया है। 370 हटा दिया, जम्मू-कश्मीर मुख्य धारा का हिस्सा बन गया तो यह (कांग्रेसी) चल पड़े मोहब्बत जताने। उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है इनकी अलगाववाद पर राजनीति चमकती रही। यह चाहते कि वही स्थिति बनी रहे। दस प्रतिशत वोट पड़ें, विधायक भी बन जाओ। सांसद भी बन जाओ और पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी राजनीति चलाते रहो।
मंत्री ने कहा कि भारत जोड़ने के नाम पर निकल रही इस यात्रा से कांग्रेस ही टूटती जा रही है। घास चराई और रोशनी एक्ट के तहत जमीनों से अवैध कब्जे हटाए जाने को लेकर प्रदेश में लगातार चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मामले में जम्मू-कश्मीर प्रशासन से बात करेंगे कि उनकी क्या मंशा है? साथ ही प्रयास किया जाएगा कि सबके साथ न्याय होना चाहिए।