फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Jassa Patti and Zinda Pehelwan declared joint winners

जस्सा पट्टी और जिंदा पहलवान संयुक्त विजेता घोषित

विज्ञापन
Jassa Patti and Zinda Pehelwan declared joint winners
बिलावर में आयोजित दंगल में दांवपेच आजमाते पहलवान। संवाद - फोटो : KATHUA
बिलावर। हनुमान शीला के पास वीरवार को आयोजित किए गए वार्षिक दंगल में मूसलाधार बारिश होने के कारण बड़ी माली का मुकाबला नहीं हो पाया। नतीजतन रुस्तम पहलवान जस्सा पट्टी और लुधियाना के जिंदा पहलवान को दंगल कमेटी की ओर से संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

रिमझिम बरसात के बीच शाम 4:00 बजे शुरू हुए दंगल में दंगल कमेटी के सदस्यों ने सर्वप्रथम भगवान हनुमान जी के चरणों में हाजिरी लगाई। इसके बाद दंगल का शुभारंभ एडीसी बिलावर संदेश कुमार शर्मा और नगर कमेटी बिलावर के चेयरमैन उमाकांत बसौतरा ने संयुक्त रूप से किया। दंगल में कई राज्यों के नामी-गिरामी पहलवानों ने दमखम दिखाया और बारिश के बावजूद हजारों लोग दंगल देखने पहुंचे। मल युद्ध का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पहलवानों की हौसला बढ़ाया। दंगल में लगभग 75 कुश्तियां करवाई गई । छोटी माली के मुकाबले में बिलावर के मल्हार गांव के फिजा पहलवान ने सिरसा हरियाणा के कैल्शियम पहलवान को चित करके छोटी माली अपने नाम कर ली। छोटी माली में विजेता और उपविजेता रहे दोनों पहलवानों को दंगल कमेटी की ओर से एक लाख नगद पुरस्कार दिया गया। शाम 6:00 बजे के करीब भारी बारिश होने के बाद बड़ी माली मुकाबला नहीं हो सका। दंगल कमेटी की ओर से दंगल में पहुंचे दोनों नामी गिरामी पहलवान जस्सा पट्टी और जिंदा को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया। दंगल कमेटी की ओर से दोनों पहलवानों को दो लाख की नगद राशि दी गई। इस मौके पर थाना प्रभारी बिलावर इंस्पेक्टर सुमित शर्मा, दंगल कमेटी के प्रधान पुष्पेंद्र गुप्ता, सुमित वर्मा, पार्षद पूर्ण चंद, शेरू शर्मा, बिन्नी, अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे। बता दें के हनुमान दंगल बिलावर उपमंडल के इलाके का आखरी दंगल होता है। इसके बाद इलाके में होने वाले दंगलों का समापन हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed