{"_id":"69f90ae7e5b8fbf02703336d","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1010-131698-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डुग्गन में भारी ओलावृष्टि, फलदार पेड़ों समेत फसलों को भारी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डुग्गन में भारी ओलावृष्टि, फलदार पेड़ों समेत फसलों को भारी नुकसान
Tue, 05 May 2026 02:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 05 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
आलू की खेती पर ओलावृष्टि की मार संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। क्षेत्र में आई अचानक बारिश और भीषण ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज बारिश के साथ गिरे बड़े-बड़े ओलों ने खेतों में खड़ी फसलों के साथ-साथ फलदार पेड़ों को भी बुरी तरह प्रभावित किया। सेब, अखरोट, नाशपाती समेत अन्य फलों की फसल जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। ओलावृष्टि की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई पेड़ों की टहनियां टूट गईं और बागानों में तैयार हो रही फसल बर्बाद हो गई।
डुग्गन के स्थानीय किसान मनजीत सिंह ने बताया कि इस ओलावृष्टि ने हमारी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया है। फलदार पेड़ों पर लगे अधिकतर फल गिर गए हैं, जिससे हमें भारी नुकसान हुआ है। जिला बागवानी अधिकारी मोहम्मद शकील ने जानकारी देते हुए बताया कि ओलावृष्टि से घायल पौधों की सेहत पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस समय फलों की शुरुआती स्टेज चल रही है और फल तैयार हो रहे थे, लेकिन ओलों के कारण फलों पर दाग लग गए जिससे उनकी गुणवत्ता प्रभावित होगी। उन्होंने किसानों के लिए अपील करते हुए कहा कि जैसे ही मौसम साफ हो, फसलों और पेड़ों की बेहतर सेहत और ग्रोथ के लिए फर्टिलाइजर और फंगीसाइड का छिड़काव करना जरूरी है। इससे पौधों को दोबारा संभलने में मदद मिलेगी। मोहम्मद शकील ने यह भी बताया कि विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि वे प्रभावित क्षेत्रों में जाकर नुकसान का सर्वे करें, ताकि वास्तविक नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जा सके।