फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu Kashmir news

Kathua News: तय दाम से अधिक में शराब बेचने पर लोगों का हंगामा

Sat, 02 May 2026 01:47 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 02 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
दुकानदार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रशासन से सख्त कार्रवाई करने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बनी। बनी कस्बे में देर रात वाइन शॉप के बाहर लोगों ने ओवरचार्जिंग के आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। लोगों का आरोप है कि दुकान पर शराब की बोतल निर्धारित एमआरपी से अधिक कीमत पर बेची जा रही है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हंगामा दो घंटे तक चलता रहा। लोगों ने मौके पर इकट्ठा होकर दुकानदार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों को शांत करवाते हुए मामले की जांच का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि अगर ओवरचार्जिंग की शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लेख राज ने कहा कि यदि उपभोक्ताओं से एमआरपी से ज्यादा वसूली की जा रही है तो यह सरासर गलत है। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई कर आम जनता को राहत देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने कई बार इस वाइन शॉप को शिफ्ट करने की मांग भी की। पूर्व सरपंच गति सुशील कुमार ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की ओवरचार्जिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित विभाग को नियमित जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed