{"_id":"69ff97fd6681119db807fa5b","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-131899-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: लखनपुर के वार्ड-4 से 250 केवी का ट्रांसफार्मर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: लखनपुर के वार्ड-4 से 250 केवी का ट्रांसफार्मर चोरी
Sun, 10 May 2026 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sun, 10 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
24 घंटे से 250 घरों में बिजली गुल, लोगों ने शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। प्रदेश के प्रवेशद्वार स्थित लखनपुर कमेटी के अंतर्गत वार्ड -4 से 250 केवी क्षमता का बिजली ट्रांसफार्मर अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है। इससे करीब 250 घर पिछले 24 घंटे से बिना बिजली के गर्मी में रहने को मजबूर हो रहे है। बिजली आपूर्ति ठप होने से बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लखनपुर व्यापार मंडल के प्रधान सन्नी शर्मा ने बताया कि गत शुक्रवार की रात को वार्ड की अचानक बिजली बंद हो गई। लोगों ने सोचा की शायद ट्रांसफार्मर में कोई खराबी आ गई है, लेकिन सुबह जब लोगों ने मौके पर जा कर देखा तो पाया कि चोरों ने ट्रांसफार्मर ही चोरी कर लिया है। इसके बाद इसकी सूचना संबंधित विभाग और पुलिस को दी गई। लोगों ने बताया कि बिजली न होने से पूरे वार्ड में पेयजल आपूर्ति, घरेलू कार्य, मोबाइल चार्जिंग तथा बच्चों की पढ़ाई सहित दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि एक महीने पहले इसी ट्रांसफार्मर का चोरों ने रात में तेल निकाल लिया था। स्थानीय लोगों ने यहां जिला प्रशासन से जल्द नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग की है, वहीं पुलिस से चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है। लोगों का कहना है कि चलती बिजली की 11 हजार केवी की लाइन से 250 केवी के ट्रांसफार्मर चोरी करना चोरों के बुलंद हौसले को दर्शाता है। सन्नी शर्मा ने कहा राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक रात में चोरों द्वारा इस वारदात को अंजाम देना यह दिखाता है कि लोग घर में भी सुरक्षित नहीं है। लिहाजा पुलिस को बढ़ती चोरी की वारदातों पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है, जबकि बिजली विभाग के अधिकारी क्षेत्र में वैकल्पिक व्यवस्था और नए ट्रांसफार्मर की स्थापना की संभावनाओं पर काम कर रहे हैं।