{"_id":"69d56252516d963be20af85b","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-130800-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: टिप्पणी करने वाले पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: टिप्पणी करने वाले पर एफआईआर
Wed, 08 Apr 2026 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। ब्राह्मण समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ सिटी पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 (किसी धर्म या समुदाय विशेष की भावनाएं आहत करने) के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सिटी थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों की ओर की गई लिखित शिकायत के बाद दर्ज की गई है। आरोपी की पहचान धीरज कुमार निवासी बिश्नाह जम्मू के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल हुआ था। संवाद