{"_id":"69add380e91df9ccce009926","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-129788-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: रोज आठ घंटे बंद रहता है फाटक, पांच पंचायतों के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: रोज आठ घंटे बंद रहता है फाटक, पांच पंचायतों के लोग परेशान
Mon, 09 Mar 2026 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
लोगेट लिंक मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग बंद होने से वाहनों की लगी कतार। संवाद
रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बनाने की उठाई मांग
लोगेट, सहार, उत्तरी, कठेरा और बोड़ा को हाईवे से जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। हाईवे से सटे लोगेट-सहार मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर बार-बार फाटक बंद होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि 24 घंटों में 8 घंटे से अधिक समय तक रेलवे फाटक बंद रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
लोगों के अनुसार फाटक बंद रहने के कारण नौकरीपेशा लोग समय पर कार्यस्थल तक नहीं पहुंच पाते जबकि स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी भी शिक्षा संस्थानों में देर से पहुंचते हैं। कई बार लंबे समय तक फाटक बंद रहने से सड़क पर जाम लग जाता है और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि यह मार्ग पांच पंचायतों लोगेट, सहार, उत्तरी, कठेरा और बोड़ा को हाईवे से जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता है। इसके अलावा इसी सड़क के आसपास लोगेट और सहार के दो औद्योगिक क्षेत्र भी हैं जहां कई औद्योगिक इकाइयां कार्यरत हैं। फाटक बंद रहने से उद्योगों से जुड़े वाहनों और कर्मचारियों को भी परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि प्रतिदिन पठानकोट से जम्मू की ओर 43 रेलयात्री गाड़ियां गुजरती हैं और इतनी ही गाड़ियां वापस भी जाती हैं। अगर दिन में औसतन 50 गाड़ियां भी इस क्रॉसिंग पर गुजरते समय 10 मिनट के लिए फाटक बंद किया जाए तो दिन में आठ घंटे से ज्यादा समय के लिए फाटक बंद मिलता है। यहीं स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
कोट
इस समस्या को लेकर कई बार विधायक से लेकर मंत्री और जिला प्रशासन से जनता दरबार में मांग उठा चुके हैं। पूर्व में रेलवे की ओर से जहां अंडरपास बनाने की घोषणा की गई थी लेकिन रेलवे लाइन के साथ नहर होने के साथ परियोजना अमल में नहीं लाई गई। अब एकमात्र विकल्प फ्लाईओवर का बचता है। सरकार को जल्द से जल्द यहां फ्लाईओवर का निर्माण कर लोगों को राहत देनी चाहिए।
-सतपाल चौधरी, पूर्व नायब सरपंच लोगेट
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
लोगों की समस्या का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिन के समय लगभग 50 बार फाटक बंद रहता है। ज्यादातर रेलगाड़ियां सुबह के समय जम्मू की ओर गुजरती हैं। फाटक बंद होने से औद्योगिक इकाइयों की आने जाने वाले मालवाहकों से अकसर जाम की स्थिति रहती है। इससे विद्यार्थी समय पर स्कूल-कॉलजों में नहीं पहुंच पाते हैं।
-विकास उपाध्याय, पूर्व नायब सरपंच सहार