{"_id":"6967ef03033e97de600c833a","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-128177-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 10 लीटर देसी शराब जब्त, आरोपी महिला शराब तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 10 लीटर देसी शराब जब्त, आरोपी महिला शराब तस्कर गिरफ्तार
Thu, 15 Jan 2026 01:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। राजबाग पुलिस ने कोटपुन्नू इलाके से एक आरोपी महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 10 लीटर देसी शराब जब्त की है जिसे महिला आसपास के इलाके में बेचने की फिराक में थी।
जानकारी के अनुसार मामला बुधवार का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला देसी शराब से भरे प्लास्टिक का बैग लेकर इलाके में घूम रही है। इसके बाद राजबाग पुलिस थाना प्रभारी अजय चिब के नेतृत्व में गठित टीम और बार्डर पुलिस पोस्ट के पुलिसकर्मियों की मदद से महिला को रोककर तलाशी ली गई। महिला के प्लास्टिक बैग से कुल 38 पाउच देसी शराब बरामद की गई। पुलिस टीम ने मौके पर जब्त कर आरोपी महिला को आबकारी अधिनियम की धारा 48 (ए) के तहत गिरफ्तार कर लिया। महिला की पहचान ट्विंकल पत्नी सुभाष उर्फ रवि निवासी घाटी सलालपुर मढ़ीन के रूप में हुई है।