{"_id":"67895649140a32d05205b3b8","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1009-116610-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: राष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में कठुआ ने जीते पांच पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: राष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में कठुआ ने जीते पांच पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। राष्ट्रीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में कठुआ के युवाओं ने अपना दमखम दिखाया है। पंजाब के अमृतसर में आयोजित कार्यक्रम में कुल छह प्रतियोगिताओं में से पांच में पुरस्कार हासिल कर अपना लोहा मनाया है।
देशभर से कुल 17 युवा टीमों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया था। गत वर्ष 24 से 29 दिसंबर तक आयोजित युवा कार्यक्रम में रिंकू कुमार ने एकल लोकगीत प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार हासिल किया है। वहीं, सुवंशिका ने कविता पाठ में दूसरा पुरस्कार, अंशिका जसरोटिया ने पोस्टर मेकिंग में दूसरा पुरस्कार, चितवन महाजन ने क्विज में दूसरा पुरस्कार, समूह गायन प्रतियोगिता में हरीश सिंह, रिंकू, पंकज, सुहानी, निधि, मानसी और कार्तिक ने तीसरा पुरस्कार जीता है।
इसके अलावा वीर बाल दिवस पर एक विशेष क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सुवंशिका ने पहला पुरस्कार और चितवन महाजन और पुष्प लाल ने दूसरा पुरस्कार जीत कर अपना लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद कठुआ पहुंचे युवाओं को जिला उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास ने सम्मानित किया है। संवाद