फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

Kathua News: ब्लॉक कठुआ में 90 लाख की लागत से बनेगें तीन नये पंचायत घर

विज्ञापन
jammu kashmir news
कठुआ। पंचायती बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग की ओर से ब्लॉक कठुआ की तीन पंचायतों में 90 लाख की लागत से तीन नये पंचायत घर बनाए जाएंगे। चक नुपा, जंगलोट-पूर्व और जंगलोट पश्चिम पंचायतों में तीस लाख की राशि से प्रत्येक पंचायत घर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत संबंधित विभाग को राशि भी उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पंचायत परिसीमन के बाद नयी पंचायतों के लिए पंचायत घर उपलब्ध नहीं था। इसके चलते ग्रामीण विकास विभाग की ओर से ब्लॉक कठुआ की तीन पंचायतों के लिए नये पंचायत घरों के निर्माण की सिफारिश की गई थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक इन सभी तीन पंचायतों में पंचायत घरों की सुविधा मुहैया हो जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से पंचायत घरों के निर्माण के लिए आवंटित राशि के बाद ब्लॉक विकास अधिकारी कार्यालय की ओर से राजस्व विभाग को पत्र लिख कर जल्द से जल्द भूमि उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। हालांकि संबंधित विभाग के अधिकारियों ने अपने स्तर पर इन तीनों पंचायतों का दौरा कर पूर्व पंचायत सदस्यों से सलाह-मशविरा करने के बाद पंचायत स्थित खाली पड़ी सरकारी जमीन को लेकर राजस्व विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया है। जैसे ही भूमि आवंटन का काम पूरा होता है। विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर तीन पंचायत घरों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन


कोट
तीन पंचायतों के लिए नए पंचायत घरों के निर्माण के लिए प्रकिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत राजस्व विभाग को पत्र लिखकर जल्द भूमि उपलब्ध करवाने को कहा गया है। जैसे ही भूमि उपलब्ध होगी, पंचायत घरों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-स्कृति कौल, खंड विकास अधिकारी कठुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed