{"_id":"69b47e3c5e5889536f0ae3ef","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-129957-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बनी में सेना ने करवाई इफ्तार पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बनी में सेना ने करवाई इफ्तार पार्टी
Sat, 14 Mar 2026 02:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पवित्र माह रमजान के अवसर पर भारतीय सेना की चौथी गोरखा राइफल्स यूनिट द्वारा तहसील बनी के द्रब्बल में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धार्मिक नेताओं, युवाओं तथा स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
इफ्तार के दौरान सभी ने मिलकर रोजा खोला और आपसी भाईचारे, शांति तथा सद्भाव का संदेश दिया। सेना के अधिकारियों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य स्थानीय लोगों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करना तथा समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करना है। स्थानीय लोगों ने भी सेना की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन आपसी विश्वास और भाईचारे को और मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में क्षेत्र में शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ की गई।