{"_id":"69936da274e4e672b70fdffb","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-129163-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: वर्ष 2040 तक पानी की जरूरत को पूरा करेगी अमृत 2.0 योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: वर्ष 2040 तक पानी की जरूरत को पूरा करेगी अमृत 2.0 योजना
विज्ञापन
अमृत-2 के कठुआ पहुंची पाइपें।
- फोटो : kathua news
कठुआ। शहर में पांच हजार नए पाइपलाइन कनेक्शन के साथ ही प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अमृत 2.0 योजना को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इस योजना पर लगभग 38.96 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इससे वर्ष 2040 तक कठुआ नगर की पानी की जरूरतें पूरी हो सकेंगी।
कठुआ शहर में करीब 33 लाख गैलन पानी प्रतिदिन उपलब्ध है। अगले डेढ़ वर्ष में यह उपलब्धता बढ़कर लगभग 43 लाख गैलन प्रतिदिन हो जाएगी। इसके लिए सात नए ट्यूबवेल और पांच ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। साथ ही शहर में नई पाइपलाइन बिछाने का भी प्रावधान किया गया है ताकि हर घर तक सुचारू रूप से पानी पहुंच सके। इस परियोजना के पूरा होने से कठुआ नगर में पेयजल आपूर्ति की समस्या काफी हद तक दूर होगी और आने वाले वर्षों में बढ़ती आबादी की जरूरतें भी पूरी की जा सकेंगी।
योजना का उद्देश्य तय मानक के अनुसार प्रत्येक शहरी परिवार को नल‑जल कनेक्शन उपलब्ध कराना है। 2011 की जनगणना के अनुसार कठुआ की आबादी 59866 थी, जबकि 2025 के लिए अनुमानित आबादी 77586 और 2055 के लिए आबादी का अनुमान एक लाख 26 हजार 776 रखा गया है। इसी आधार पर इस योजना को तैयार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार वर्ष 2025 के लिए कुल जल‑आवश्यकता 14.96 एमएलडी (लगभग 32.94 लाख गैलन प्रति दिन) आंकी गई है, जो 2040 में बढ़कर 19.65 एमएलडी और 2055 में 24.34 एमएलडी (43 लाख गैलन) तक पहुंचने का अनुमान है। शहर में जल शुद्धिकरण के लिए क्लोरीनेशन का प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन
......................
यहां बनाए जा रहे ओवरहेड टैंक
शहर में अमृत 2.0 योजना के तहत जहां छह नए टयूबवेल का काम शुरू हो चुका है। वहीं पांच ओवर हेड टैंक स्टोरेज के लिए बनाए जा रहे हैं। तीन ओवरहेड टैंक डेढ़ लाख गैलन और दो एक लाख गैलन क्षमता के होंगे। जिनमें साढ़े छह लाख गैलन पानी भंडारण किया जा सकेगा। उधर छह ट्यूबवेल से लगभग लगभग दस लाख गैलन पानी की अतिरिक्त उपलब्ध अगले एक साल में हो जाएगी। नए ट्यूबवेल अपर शिवानगर में जम्मू कश्मीर बोर्ड लेन, कोर्ट रोड से सटी सब्जी मंडी में, बस स्टैंड शास्त्रीनगर के पास, तांगड़ी और आसपास के इलाकों के लिए लोअर शिवानगर, चक शेखां में तैयार किए जा रहे हैं। वहीं ओवरहेड टैंक चक शेखां, सब्जी मंडी और कॉलेज के अलावा अपर और लोअर शिवानगर में बनाए जा रहे हैं।
कोट
नगरी परोल और लखनपुर के बाद कठुआ शहर में भी अमृत 2.0 योजना के तहत स्वच्छ जल की घरों में तय मानकों के अनुसार सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। शहर में गर्मी के पीक सीजन के दौरान भी पेयजल की कमी न हो, आने वाले एक डेढ़ साल में ऐसा सुनिश्चित हो जाएगा। इससे लोगों को लाभ मिलेगा और आने वाले 20 वर्षों के लिए शहर में पेयजल समस्या उत्पन्न हों, जरूरत अनुसार इसके लिए प्रावधान किए जा रहे हैं।
-डॉ. भारत भूषण, विधायक, कठुआ