फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   jammu kashmir news

बजट सबका साथ और सबका विकास का प्रतीक है : भाजपा

विज्ञापन
jammu kashmir news
बिलावर। पंचायत रामकोट के वार्ड 8 कोड़ीथियाल में वीरवार को भाजपा मंडल रामकोट में चौपाल बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला विकास परिषद सदस्य नगरोटा नारायण दत्त त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन

सभा आयोजन का मुख्य उद्देश्य 2026-27 बजट पर विशेष चर्चा रहा। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय महिलाओं और अन्य निवासियों ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला विकास परिषद सदस्य नगरोटा नारायण दत्त त्रिपाठी ने बजट 2026 की सराहना की। कहा कि यह बजट सबका साथ और सबका विकास का प्रतीक है जो किसानों, युवाओं और मध्यम वर्ग के लिए लाभकारी है। बजट में बुनियादी ढांचे, शिक्षा ,रोजगार और स्वास्थ्य पर जोर दिया गया है। इससे आम जनता को सीधा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि बजट महिलाओं, किसान, गरीब और युवाओं को केंद्र में रखकर उनके हित में बनाया गया है। इस अवसर पर मौके पर मौजूद लोगों से उन्होंने बजट पर प्रतिक्रियाएं भी हासिल की गईं। इस मौके पर मौजूद जिला विकास परिषद सदस्य ने सरकार की आर्थिक नीतियों और जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बजट देश की आर्थिक नींव को मजबूत करेगा। इस मौके पर मौजूद अन्य कई कार्यकर्ताओं ने अपने विचार प्रकट करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजना को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया ताकि अलग-अलग सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन को मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed