{"_id":"69727b1b8fed81791a023d29","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-128429-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डीप बोरवेल की स्थापना, गली-नालों और पार्क निर्माण के मुद्दे उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डीप बोरवेल की स्थापना, गली-नालों और पार्क निर्माण के मुद्दे उठाए
Fri, 23 Jan 2026 01:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ में विधायक डाॅ. भारत भूषण ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं
कठुआ। विधायक डॉ. भारत भूषण ने शहर के वार्ड नंबर 11, 12, पारलीवंड और चक गोटा गांव में जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। पारलीवंड में आयोजित जनता दरबार का संचालन जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा दिनेश्वर कुमार जॉनी और राज्य सचिव भाजयुमो सुरेखा जमवाल ने किया।
लोगों ने प्राचीन बावलियों की निकासी, कुछ माह पूर्व टिप्पर दुर्घटना में मारे गए युवक के परिवार को मुआवजा, गली-नालों का निर्माण, पारलीवंड श्मशानघाट का विकास, डीप बोरवेल की स्थापना और पार्क निर्माण की मांगें रखीं। इसके बाद विधायक ने लखनपुर के निकट स्थित चक गोता गांव का दौरा किया। यह गांव अगस्त 2025 की बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ था। सामाजिक कार्यकर्ता नेक बीबी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने मग्गर खड्ड के दोनों किनारों पर क्रेट वर्क, बाढ़ में क्षतिग्रस्त मकानों के लिए मुआवजा, पेयजल की कमी, बिजली की अनियमित आपूर्ति और गरीब परिवारों को पीएमएवाई (जी) योजना का लाभ दिलाने जैसी समस्याएं उठाईं। विधायक ने सभी शिकायतें धैर्यपूर्वक सुनीं और आश्वासन दिया कि इन्हें संबंधित विभागों के समक्ष रखकर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।