{"_id":"69713c4fbf52e58dfa00f1c9","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-128387-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर निकाली जागरूकता रैली
Thu, 22 Jan 2026 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा को लेकर राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ के छात्रों ने निकाली रैली संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत बुधवार को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (जीडीसी) कठुआ में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर जागरूकता रैली निकाली गई। यह आयोजन कॉलेज के रोड सेफ्टी क्लब, एनसीसी और एनएसएस इकाइयों के सहयोग से किया गया।
कॉलेज प्रबंधन के अनुसार इस रैली का उद्देश्य छात्रों और आमजन को यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित व्यवहार अपनाने के महत्व से अवगत कराना था। कॉलेज के विद्यार्थियों ने हाथ में तख्तियां लेकर नारे लगाए। रैली कॉलेज परिसर से निकलकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। रैली से प्रतिभागियों ने हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने और ट्रैफिक सिग्नल का सम्मान करने के प्रति जागरूक किया।
रैली को हरी झंडी दिखाने से पहले कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोहर लाल ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यदि लोग यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें तो अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं रोकी जा सकती हैं। रोड सेफ्टी क्लब की संयोजक डॉ. नीलिमा गुप्ता ने छात्रों को जागरूक रहने और सड़क हादसों को कम करने की सामूहिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।