{"_id":"68963e155fb93327320212ff","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-122795-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: निबंध लेखन में शीतल और चित्रकला में महक शर्मा प्रथम रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: निबंध लेखन में शीतल और चित्रकला में महक शर्मा प्रथम रहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में स्वतंत्रता दिवस समारोह की भावना के तहत ज़िला स्तरीय अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान निबंध लेखन में शीतल और चित्रकला में महक शर्मा प्रथम रहीं।
इस कार्यक्रम में निबंध लेखन, चित्रकला, राष्ट्रगान प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें नौ राजकीय महाविद्यालयों के 36 विद्यार्थियों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को देशभक्ति की भावना से जोड़ना और उनकी रचनात्मकता को मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम का आयोजन साहित्यिक समिति, एनएसएस और एनसीसी इकाई द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सवी बहल ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने के साथ-साथ उन्हें देश की सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ती हैं। कार्यक्रम की संयोजक प्रो. शिवानी कोतवाल ने स्वागत भाषण देते हुए साहित्यिक अभिव्यक्तियों को राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. नीलम भगत, प्रो. आरके पंडिता, प्रो. शालिनी शर्मा, डॉ. आरके मनहास और प्रो. अंबिका राजपूत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन में प्रथम स्थान शीतल भड़वाल (जीडीसी महानपुर), चित्रकला में महक शर्मा (जीडीसी कठुआ), राष्ट्रगान गायन में रोहिणी भगत (जीडीसी कठुआ) और सेमिनार में रितेश दोबलिया (जीडीसी बसोहली) ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्रो. एम.एस. पठानिया, प्रो. पी.के. राव, प्रो. सरूप चंदर, डॉ. रूपिंदर कौर, प्रो. निष्ठा शर्मा और डॉ. वैष्णो देवी शामिल रहे। कार्यक्रम की रिपोर्ट डॉ. गौतम सिंह ने प्रस्तुत की।