{"_id":"68964136511088597901cd1e","slug":"jammu-kashmir-news-kathua-news-c-201-1-knt1008-122787-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: कठुआ में खाद एवं कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण, 210 लीटर अवैध स्टॉक जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: कठुआ में खाद एवं कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण, 210 लीटर अवैध स्टॉक जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। कृषि विभाग के विधि प्रवर्तन निदेशालय ने कठुआ जिले के सांझी मोड़, सलालपुर, नगरी, नानके चक, जंगलोट, पल्ली मोड़ और बरनोटी क्षेत्रों में खाद एवं कीटनाशक दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं। इसके चलते दोषी विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। साथ ही मौके पर ही 210 लीटर अवैध कीटनाशक और जैव-खाद (बायो स्टमलाइट) जब्त किया गया।
निदेशक ने सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे खाद की बिक्री आधार कार्ड सत्यापन के बाद ही करें, ताकि कृषि इनपुट का गलत उपयोग और अवैध वितरण को रोका जा सके। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर और बिलिंग रिकॉर्ड को सही ढंग से बनाए रखने पर भी जोर दिया। सहायक निदेशक ने स्पष्ट किया कि सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। विक्रेताओं को वैध लाइसेंस को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने, गुणवत्ता मानकों का पालन करने और अपंजीकृत या नकली उत्पादों की बिक्री से बचने के निर्देश दिए गए। यह निरीक्षण निदेशक विधि प्रवर्तन बलबीर सिंह के नेतृत्व में हुआ, जिनके साथ सहायक निदेशक विधि प्रवर्तन जम्मू कुलदीप सिंह, प्रवर्तन निरीक्षक कठुआ अनिल कुमार और कठुआ प्रवर्तन टीम मौजूद रही।